लक्सर नगर पालिका चेयरमैन संजीव कुमार “नीटू” लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
हाल ही में हुई बारिश के चलते लक्सर के ओवरब्रिज पर शुगर मिल से निकलने वाली गन्ने की मैली फैल जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।
मामले की जानकारी मिलते ही चेयरमैन संजीव कुमार “नीटू” ने तुरंत संज्ञान लिया और नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजकर ओवरब्रिज पर फैली गन्ने की मैली की साफ-सफाई कराई। सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ किया गया, जिससे यातायात अच्छी तरह सुचारू हो सका।
चेयरमैन संजीव कुमार नीटू ने कहा कि नगर की स्वच्छता और नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने भी चेयरमैन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नगर की स्वच्छता और नागरिकों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता – संजीव कुमार “नीटू”
इन्हे भी पढ़े
Add A Comment
