Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से सात शराब तस्करो को साठ लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।
लक्सर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस एक्टिव मोड पर है, कोतवाली पुलिस अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। इसी के चलते कोतवाली क्षेत्र से कच्ची शराब का कारोबार करने वाले सात आरोपियों को लगभग साठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद इस सब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। लक्सर कोतवाल राजीव रोठाण ने बताया निकाय चुनाव के चलते पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।कच्ची शराब का कारोबार करने वाले सात…
इतेश धीमान ✍️ लक्सर। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार “नीटू” के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगर हरिद्वार रोड स्थित मुखिया होटल में लक्सर के विधायक मो शहजाद ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए लक्सर विधानसभा बसपा विधायक मो शहजाद ने कहा कि बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार नीटू व हमारे सभी सभासदों की जीत सुनिश्चित है। पार्टी के कार्यकर्ता लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष की जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी संजीव…
इतेश धीमान ✍️ लक्सर। नगर पालिका परिषद के चुनाव में इस बार मुकाबला जितना दिलचस्प है, उतना ही सस्पेंस से भरा भी। भाजपा के देवेंद्र चौधरी, बसपा के संजीव कुमार ‘नीटू’ और कांग्रेस के जगदेव सिंह ‘जग्गी’ के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों ने अपनी अपनी रणनीति के चलते नगर के लोगों का समर्थन जुटाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है के खानपुर के चर्चित विधायक उमेश कुमार आखिर किस प्रत्याशी का समर्थन करेंगे? रुड़की में निर्दलीय समर्थन, लक्सर में चुप्पी क्यों? रुड़की नगर निगम…
लक्सर। नगरपालिका के चुनाव ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है इस के चलते नगर के वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी रचना के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हवन यज्ञ कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। रचना के ससुर एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौधरी ने बताया के हमारे वार्ड में कुछ नई कॉलोनियां विकसित हुई है, इन कॉलोनियों में सड़को, नालियों, व बिजली आदि की कई बड़ी समस्याएं है। इसके अलावा हमारे वार्ड की जनता इस बार परिवर्तन करने का मन बना रही है।उन्होंने कहा के जनता के आदेश के बाद ही हमने…
लकसर। अमित चौधरी राष्ट्रभक्त का समाजसेवा में एक जाना माना नाम है, गरीब, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करना , करोना काल के दौरान लोगों की निस्वार्थ दिन रात सेवा करना, आदि अनगिनत रूप से अमित चौधरी राष्ट्रभक्त हमेशा ही बढ़ चढ़ कर आगे रहते है।अमित चौधरी राष्ट्रभक्त की एक बड़ी युवाओं की टीम भी क्षेत्र में लगातार कार्य करती है। उनकी इस समाजसेवा से उन्होंने लोगों के दिल में विशेष जगह बना रखी है। अमित ने बताया इस बार के लक्सर नगरपालिका के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के जगदेव सिंह “जग्गी” को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बताया…
लक्सर। नगर निकाय चुनाव के चलते सभी प्रत्याशी अपने अपने स्तर से वोटर को अपनी ओर आकर्षित करने का भरसक प्रयास कर रहे है।सुल्तानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कांग्रेस के प्रत्याशी ताहिर हसन ने चुनाव जीतने के बाद आधुनिक बस अड्डा बनाने की घोषणा कर दी है।उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी पोस्टर के माध्यम से बस अड्डा बनाने का वायदा किया गया है। बाबू ताहिर हसन ने बताया के सुल्तानपुर में कोई बस अड्डा नहीं है, यहां यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तेज धूप और बारिश के…
दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से…
लक्सर। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 11 से सभासद प्रत्याशी नीलम खटाना का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी नीलम खटाना ने स्थानीय लोगो के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सभासद विकास खटाना ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लक्सर के वार्ड नम्बर 11 में हमने पहले भी काफी विकास कार्य कराए है आगे भी पूरे वार्ड में हरसंभव विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान वार्ड नंबर 11 के लोगो ने प्रत्याशी नीलम खटाना को हर संभव सहयोग देने एवं रिकॉर्ड…
हमारा दर्द आखिर कौन देखेगा, भाजपाइयों से भिड़े व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा, वीडियो हुआ वायरल।
लक्सर। नगर में वोट की अपील कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं से व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा भीड़ गए। नगरपालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी अपने साथियों के साथ लक्सर मेन बाजार में लोगों से मुलाकात कर रहे थे, जैसे ही देवेंद्र चौधरी व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। मनोज वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा “हमारा दर्द आखिर कौन देखेगा”। उन्होंने कहा लक्सर में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर यहां का जनप्रतिनिधि कहीं कोई मांग नहीं उठाता।…
खानपुर के विधायक उमेश कुमार और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने मध्य-प्रदेश के दतिया में स्थित माँ पीतांबरा देवी के दर्शन किए साथ ही देशवासियों के लिए सुख- समृद्धि व शांति की कामना की। विधायक उमेश कुमार ने Network 7 से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहा वे अपनी मुंहबोली बहन सांसद कंगना रनौत के साथ धार्मिक यात्रा पर है, उन्होंने बताया के आज उन दोनों ने मध्यप्रदेश स्थित माँ पीतांबरा देवी के दर्शन किए। उनके इस कार्यक्रम के चलते मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा वहीं इस दौरान प्रशंसकों का जमावड़ा भी लगा…