Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
हरिद्वार में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला। अचानक चलती कार में आग लगने से मची अफरा तफरी। हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग स्थित कांगड़ी गांव के पास हुआ हादसा। कार सवार युवक ने किसी तरह बमुश्किल बचाई जान। रोशनाबाद निवासी अमन नाम का युवक किसी काम से जा रहा था कांगड़ी गांव। हादसे से पहले किसी दूसरी कार ने मारी थी युवक की कार में टक्कर। टक्कर मारने वाली कार का पीछा करते हुए अचानक लगी आग। श्यामपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जलकर खाक हुई कार।
लक्सर (फरमान खान) पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना और लूट का षड्यंत्र रचने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा खुद ही झूठी सूचना देकर दूसरे पक्ष को फंसाने की कोशिश की जा रही थी। लक्सर पुलिस के द्वारा अपहरण की झूठी सूचना का पुलिस के द्वारा खुलासा किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। दरअसल, पूरा मामला ये है के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी कुलदीप ने 25 मई 2024 को थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया था कि गांव के…
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद रुड़की कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज, परिजनों ने जताई असंतुष्टि।
रुड़की के आदर्श नगर में बीते दिनों हुई विवाहिता की मौत ने आज एक नया मोड़ लिया है। मृतक विवाहिता के परिजनों ने रूडकी कोतवाली में विवाहित मृतका की सास सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने विविहिता की सास को छोड़कर तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक विविहिता के परिजन इस मुकदमे से संतुष्ट नज़र नही आये उनका कहना हैं कि पुलिस ने मुख्य आरोपी का यानि विविहिता कि सास का नाम मुकदमे में दर्ज नही किया है आरोप है के उसी की शह पर इस पूरी…
लक्सर (फ़रमान खान) भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ,लोकतंत्र के इस महापर्व में मोदी जी के नारे “अबकी बार 400 पार” को चरितार्थ करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व काबिना मंत्री व वर्तमान में पांच बार से हरिद्वार विधानसभा से विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में 20 लोगों का दल उड़ीसा के संबलपुर लोकसभा से सांसद का चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) एवं सात विधानसभा क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से निरंतर कार्य कर रहे है। टीम के सदस्य भारतीय जनता पार्टी लक्सर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल…
हरिद्वार जिले के खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद एक बड़ा ऐलान हरिद्वार जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए किया गया है, उमेश कुमार ने कहा है कि जिले के 10 ऐसे बच्चे जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक लाकर ज़िला टॉप किया है, उन्हें देश के एक बड़े शहर में हवाई जहाज से यात्रा करवाकर भेजेंगे जिसका पूरा खर्चा उमेश कुमार उठाएंगे । गोरतलब कि खानपुर विधायक एवं लोकसभा हरिद्वार से चुनाव लड़े उमेश कुमार हमेशा से ही कुछ अलग करने का जज्बा रखते हैं और उनका यही अंदाज…
लक्सर स्थित केवेंडिश टायर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रबंधन को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर फैक्ट्री में चुनाव कराने का आग्रह किया।प्रबंधन को लिखे गए पत्र में कहा गया है के फैक्ट्री हित में चारो यूनिटों के कर्मचारियों की एक कमेटी बनाकर जल्द चुनाव कराया जाए। जिससे फैक्ट्री और यहां कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य तय हो सके।यह ज्ञापन पत्र फैक्ट्री कर्मचारी बलदेव पाल के द्वारा कारखाना प्रबंधक को लिखा गया है। ज्ञापन पत्र प्रेषित करने के दौरान बलदेव सिंह के अलावा जितेंद्र चौधरी, निशांत चौधरी, सुधीर, सहिपाल, पप्पू, राजकुमार, जितेंद्र खटाना, चंदन, ओमप्रकाश, दीपक शर्मा, अनील रावत, सोहनवीर, समेत बड़ी…
भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने कहा नेशनल कांग्रेस के नेता फारुख अब्दुल्ला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।उन्हे अब मानसिक इलाज की सख्त जरूरत है। हाल ही में नेशनल कांग्रेस के बड़े नेता फारुख अब्दुल्ला ने एक बयान दिया है जिसमे उन्होंने पाकिस्तान की हिमायत करते हुए कहा के पाकिस्तान ने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है।यह बयान उन्होंने तब दिया जब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा के पीओके पर कब्जे की जरूरत नहीं है वह तो जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा।राजनाथ सिंह के बयान के बाद फारुख अब्दुल्ला के बोल बिगड़ गए है, उन्होंने कहा…
लक्सर (फरमान खान) रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गत माह पूर्व आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गंगनहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर मतलूब पूरा निवासी जुबैर पुत्र साबिर ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कोल्ड्रिंक में नशा देकर उसने वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देता रहा। शादी की…
लक्सर (फ़रमान खान) लक्सर सुलतानपुर आदमपुर में दादा खान मोमिन शाह के मजार पर जेरे सरपरस्ती शराफत मिया व डायरेक्टर वरीस अहमद के सौजन्य से जलसे का आयोजन हुआ बाद नमाज ईशा जिसमें दूर दराज से उलेमा हजरात तशरीफ़ लाए। जलसे का आगाज कुराने पाक की तिलावत के साथ कारी गुलाम साबिर सुल्तानपुरी ने किया और जलसे की निजामत कारी मोहम्मद परवाज आलम कादरी सुल्तानपुरी ने की। बाहर से आए आलिम मुफ्ती सलीम अहमद मिस्बाही ने बयान किया और लोगों को नमाज पढ़ने की तसकीन की और बुजुर्गाने ने दीन से मोहब्बत करने सबक सिखाया और नौजवान नस्लों को नशा…
लक्सर। प्रत्येक वर्ष 1 मइ को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस मजदूर/ कामगार साथियों के लिए समर्पित है जो राष्ट्रीय उत्पादकता में अपना महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी लक्सर स्थित श्री सीमेंट लिमिटेड परिसर में मजदूर दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री सीमेंट लिमिटेड के प्लांट एचआर हेड आलोक मरोलिया ने बताया कि हमने हमेशा ही धनबल से अधिक महत्व श्रम बल को दिया है और यह एक बहुत बड़ा कारण है की श्री सीमेंट लिमिटेड तेज गति से आगे की ओर बढ़ रही है और…