Author: network7ukup

लक्सर (फ़रमान खान)आर बी एन एस शुगर मिल लक्सर के पेराई सत्र के दौरान मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थानीय क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्याओं के निदान के लिए लक्सर बसपा विधायक मो शहजाद ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद लक्सर में बैठक आहूत की। इस बैठक में उपजिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवन्त सिंह चौहान उपनिरीक्षक हरीश गैरोला कोतवाली लक्सर व अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान,नगर पालिका लक्सर जेई अकबर शेख,लिपिक अजयनारायण खाती, गुलशेर बाबू ने प्रतिभाग किया। इस बैठक में मुख्य रूप से ट्रैफिक व्यवस्था वैकल्पिक मार्ग…

Read More

लक्सर (फ़रमान खान) पथरी जंगल में स्थित हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर का पांच दिवसीय सालाना उर्स बृहस्पतिवार (जुमेरात) को चादर पोशी के साथ मध्य रात्रि से शुरू हो गया है। बाहर से मेले में पहुंचने वाले जायरीनों के रहने के लिये भी मेला प्रशासन ने मेले मे पुख्ता इंतजाम कर पथरी क्षेत्र के जंगल में स्थित हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर की दरगाह पर पांच दिवसीय सालाना उर्स मेले मे मेला प्रशासन के साथ मेले की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने मेला सुरक्षा की व्यवस्थाओं का मेला परिसर में…

Read More

जनवाणी एक्स्प्रेस के पत्रकार गुलशन आजाद ने बताया कि वह 11 जून की रात्रि को भीषण गर्मी के कारण अपने घर (सीधडू) छत पर सो रहा था कि तभी रात्रि तीसरे पहर घर में किसी व्यक्ति के होने की आहट सुनाई दी। आहट सुनकर जब आजाद नीचे आया तो एक चोर चोरी को अंजाम देकर भागने लगा जब चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने उस पर तमंचे से फायर झोंकने की कोशिश की, गनीमत रही तमंचे से गोली नहीं चल सकी। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। गुलशन आजाद ने बताया कि चोर ने घर में रखे…

Read More

लक्सर (फ़रमान खान) शनिवार को लक्सर स्थित युवराज पैलेस में हरिद्वार लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लक्सर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मान व आभार कार्यक्रम में पहुंचे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो विश्वास केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे टिकट देकर व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात अपने अथक परिश्रम से मुझे जिताकर जताया हैं मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सर्वप्रथम हरिद्वार जिले के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने पटका पहनाकर हरिद्वार सांसद का स्वागत किया तत्पश्चात लक्सर विधानसभा के पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया एवं लक्सर…

Read More

     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। अब तक तीन घायलों को भर्ती किया जा चुका है, जबकि चौथे घायल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।    मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती किये गये घायलों के परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था के भी निर्देश स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये हैं।   केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने…

Read More

लक्सर (फ़रमान खान)तहसील क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव के तटबंध से लेकर लादपुर मखियाली खुर्द क्षेत्र में सोलानी नदी का जलस्तर बरसात में काफी बढ़ जाता है। मोहम्मदपुर सहित आधा दर्जन गांवों में बाढ़ आने पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है साथ ही गांव छोड़कर लोग तटबंध पर आ कर आश्रय लेते रहे हैं। आगामी बीस जून से मानसून भी सक्रिय होने जा रहा है। बारिश से सोलानी नदी में जल स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगो की मुसीबत बढ़ जाती है। लक्सर बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने गुरुवार को मोहम्मद पुर तटबंध पर सोलानी नदी में रेलवे द्वारा दोनों…

Read More

लोकसभा चुनाव की मतगणना अभी जारी है , भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक लाख से ज्यादा वोटो की लीड बना रखी है। कुछ देर पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत मतगणना स्थल पर आए। उन्होंने कहा हम दो लाख से ज्यादा वोटो से ये चुनाव जीत रहे है, साथ ही उन्होंने हरिद्वार की जनता का अभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी देश में सरकार बनाने जा रही है।

Read More

लक्सर (फ़रमान खान) अपने ही घर में चोरी करने वाले आसिफ को लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के एक मामले का खुलासा कर दिया है। आसिफ के पिता मुंडाखेड़ा कला निवासी गुलजार की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी की थी।लक्सर कोतवाली इंचार्ज राजीव रौथाण ने बताया कि गुलजार घर से बाहर गए थे कि तभी घर में चोरी हो गई। जांच पड़ताल की तो घर से गैस सिलिंडर इंडैक्सन चूल्हा मोबाइल फोन इनवर्टर बैटरा चोरी हो गए थे।गुलजार ने लौटकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कराई।…

Read More

पत्रकार नवल खाली की जनसंवाद यात्रा के दौरान एकजुट हुए ग्रामीण, अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी खरी। चमोली। पत्रकार नवल खाली की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रही जन संवाद यात्रा के खूब चर्चे हो रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों जन संवाद यात्रा के तहत पत्रकार नवल खाली जब प्रसिद्ध कल्पेश्वर धाम के उर्गम घाटी पहुंचे तो ग्रामीणों में संवाद के दौरान इस घाटी की सबसे बड़ी सड़क की समस्या सामने आई।जिसके बाद पत्रकार नवल खाली ने तुरंत ही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पीआर चमोली को फोन लाइन पर लिया और ग्रामीणों से बातचीत कराई ।…

Read More

लक्सर (फ़रमान खान)ब्लॉक प्रमुख लक्सर डॉ हर्ष कुमार दौलत ने अपना जन्मदिन हरिद्वार के चिदानंद कुष्ठ आश्रम चंडीघाट के कुष्ठ रोगियों एवं सुभाष चंद्र बॉस आवासीय विद्यालय लालढांग के छात्र-छात्राओं के बीच केक काटकर व चॉकलेट बांटकर मनाया।डॉ हर्ष कुमार दौलत ने अपने परिवार के साथ सभी को अपने हाथो से भोजन कराया और उनके सुख-दुख साझा किए। अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ कुमार दौलत ने कहा कि वह हर समय सभी के साथ खड़े हैं और जब भी मेरी आवश्यकता आपको होगी तो मैं मदद के लिए तैयार खड़ा मिलूंगा । इस अवसर पर सभी परिवार जनों इष्टजनों…

Read More