लक्सर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है, आगामी 23 जनवरी को मतदान होगा। तिथि की घोषणा होते ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसके चलते लक्सर नगर में प्रशासन हरकत में आ गया है स्थानीय प्रशासन ने यूनीपोल पर लगे राजनीतिक होल्डिंग्स, ओर बैनरों को उतारना शुरू कर दिया है।नगर पालिका प्रशासन ने बताया के नगर के शिव चौक, हरिद्वार रोड, बालावाली तिराहा, आदि सभी नगरीय क्षेत्रों से सभी प्रकार के राजनीतिक बैनर, होल्डिंग्स, आदि को उतार कर कब्जे में लिया जा रहा है।
Author: network7ukup
भाजपा के अजय वर्मा ने मंगलवार की सुबह अपने सोशल प्लेटफार्म पर एक पोस्ट कर लक्सर की राजनीति में हलचल मचा दी है।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय वर्मा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है “लक्सर क्षेत्र की जागरूक जनता जरा ध्यान दें,, एक सप्ताह पर जब लक्सर सीट sc घोषित हो गई थी, तो उससे पहले प्रतिदिन लक्सर की जनता का दिन-रात हाल-चाल पूछने वाले ओबीसी व जनरल के नेता, नमस्ते करने वाले कहां अंतर ध्यान हो गए थे? अब दोबारा ओबीसी सीट आने पर वे पुन प्रकट होकर नतमस्तक है और अचानक sc व…
लक्सर नगरपालिका सीट पर हुई फेरबदल के बाद अब ओबीसी वर्ग के लोगों में फिर से एक नया जोश भर आया है, भाजपा के शिवम कश्यप ने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दावेदारी पेश की है, हालांकि उन्होंने भी पार्टी के बड़े नेताओं को अपना आवेदन पहले ही सौंप रखा था। शिवम कश्यप ने बताया के वे ओबीसी वर्ग से आते है, भाजपा में काफी समय से सक्रिय है और वर्तमान में भाजपा के सोशल मीडिया सेल में सहप्रभारी है। उन्होंने बताया के वे कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहे है। अब…
लक्सर के ओवरब्रिज पर बारिश के बाद हुई फिसलन से एक के बाद एक कई दोपहिया वाहन फिसलते गए। इस दौरान बड़े वाहनों का जाम भी लग गया।लक्सर में देर शाम मौसम में गिरावट होने के कारण हल्की बारिश हुई जिससे रेलवे ओवर ब्रिज पर फिसलन पैदा हो गई, इसी वजह से कई दोपहिया वाहन एक के बाद एक फिसलते नजर आए। कई दोपहिया चालकों को मामूली छोटे भी आई है। समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अमन चौधरी ने बताया के लक्सर शुगर मिल से निकलने वाली मैली के कारण ये फिसलन पैदा हो रही है, लोग मैली की खरीद कर…
लक्सर (इतेश धीमान) नगरपालिका सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद मोहित वर्मा ने Network 7 से फोन पर हुई बातचीत में बताया के वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री है।लक्सर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद अब वे भी खुलकर मैदान में आ गए है, हालांकि उन्होंने पहले ही अपना आवेदन पार्टी हाईकमान को सौंप दिया था।उन्होंने बताया के वे भाजपा के सच्चे सिपाही है, पार्टी में टिकट मांगने का सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार होता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का ही होता है , इस बार हमारी पार्टी…
लक्सर (इतेश धीमान) कांग्रेस से वरिष्ठ नेता बालेश्वर सिंह ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया है, उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें लिखा है। “दुर्भाग्य है हरिद्वार में एक भी सीट अनुसूचित जाति की नहीं, भाजपा दलित विरोधी”बालेश्वर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है और लक्सर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर वे चुनाव की तैयारी कर रहे थे और कांग्रेस के टिकट की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे था। अब शासन ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी की है जिसमें लक्सर सीट को अनुसूचित जाति की जगह ओबीसी के…
उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी, प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।शासन द्वारा निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के बाद आरक्षण में अब कोई फेरबदल नहीं होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 27 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक अपना पर्चा खरीद सकेंगे। वहीं 23 जनवरी को मतदान की तिथि ओर 25 जनवरी को मतगणना की तिथि घोषित की गई है।इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
लक्सर (इतेश धीमान) नगरपालिका की सीट अब ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है, शासन ने अंतिम लिस्ट जारी कर जानकारी दी है।शासन द्वारा पूर्व में जारी लिस्ट में लक्सर नगरपालिका सीट को sc के लिए आरक्षित कर दिया था। लेकिन कुछ आपत्तियों की सुनवाई और मजबूत तथ्य पेश करने पर इस सीट को विचार करने के बाद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। खबर को सुनते ही जहां एक ओर sc प्रत्याशियों के चेहरे मुरझा से गए है वहीं दूसरी ओर ओबीसी वर्ग के भावी प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे है। एकाएक हुए इस अचंभित…
लक्सर तहसील के सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में इस बार पहली बार चुनाव होगा।लगभग तीस हजार की आबादी वाले सुल्तानपुर आदमपुर के 12553 वोटर अपना पहला सुल्तान चुनने जा रहे है।ये सीट आरक्षित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस, बसपा के साथ साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के प्रयास में जुटे हुए है। यहां पूर्व विधायक संजय गुप्ता और हाजी तसलीम के साथ वर्तमान विधायक शहजाद की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इन सभी के भावी प्रत्याशी अपने अपने हिसाब से वोटरों का समीकरण बैठाने की जुगत में दिन रात एक किए हुए है। सब के सब…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्तीकरण के किया जाएगा। पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी…