Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
सामूहिक सर्व धर्म विवाह समारोह की सभी तैयारियां हुई पूरी,एक बार फिर 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे विधायक उमेश कुमार
लक्सर। खानपुर के विधायक उमेश कुमार अभी तक 600 से अधिक निर्धन/अनाथ कन्याओं का विवाह करा चुके है।18 दिसंबर बुधवार को एक बार फिर विधायक उमेश कुमार 101 निर्धन/अनाथ कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे है । लक्सर स्थित के वी इंटर कॉलेज के मैदान में इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। विधायक उमेश कुमार ने बताया कि जिन बच्चियों के माता पिता या अभिभावक नही है या बेहद गरीब है और विवाह योग्य हो जाने पर अपने स्तर से उनका विवाह नही कर सकते, ऐसी कन्याओ का विवाह मैं अपने निजी खर्चे से कर…
लक्सर (फ़रमान खान) नगर निकाय में चैयरमैन, नगर पालिका लक्सर और नगर पंचायत सुल्तानपुर अध्यक्षों की आरक्षण की सूची शनिवार को जारी हो गई है। अब क्या बनेंगे नए समीकरण नगर पालिका लक्सर- अनुसूचित नगर पंचायत सुल्तानपुर-अन्य पिछड़ा वर्ग घोषित की गई है।आरक्षण ने बदला कस्बे की सरकार का समीकरण निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी होते ही कई पार्टियों का समीकरण बदल गया है। वहीं कई चर्चित चेहरे चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान से बाहर हो गए हैं।लक्सर में 2017 में हुए निकाय चुनाव में चेयरमैन सीट का चुनाव अनारक्षित घोषित किया गया था। लेकिन इस…
लक्सर से दीपक सर्वालिया की जाग सकती है किस्मत, भाजपा के मण्डल अनुसूचित मोर्चे मे है उपाध्यक्ष
लक्सर नगरपालिका सीट अनुसूचित जाती के नाम आरक्षित होते ही दीपक सर्वालिया के नाम की चर्चा शुरू हो गयी है।शासन ने देर शाम प्रदेश के निकाय की सीटों की आरक्षण लिस्ट जारी कर दी है, जिसमे लक्सर नगरपालिका सीट को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित कर दिया है।आरक्षण की लिस्ट जारी होते ही दीपक सर्वालिया (शेखर टायर वाले) का नाम चर्चा मे आ गया है। दीपक अभी भाजपा के अनुसूचित मोर्चा मे उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है।दीपक सर्वालिया ने बताया के मैंने अपना आवेदन शीर्ष नेतृत्व को पहले ही सौप दिया था, जिसमे मैंने लक्सर नगरपालिका सीट से अध्यक्ष पद…
निकाय चुनाव मे अब बिलकुल भी देरी नहीँ है इसी के चलते शासन ने निकाय की आरक्षित सीटों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमे लक्सर सीट को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित कर दीया गया है हालांकि इसमें आपत्ति दाखिल करने के लिए भी अगले सात दिन का समय दिया गया है। वहीं राजनीति के धुरंदरों की माने तो लक्सर सीट को इस बार पिछडी जाती के लिए आरक्षित होना माना जा रहा था, जिसके लिए नगर से कई युवा इस बार अपनी अपनी तैयारियों मे बड़ी हो जोर शोर से लगे हुए थे, कइयों ने तो होल्डिंग्स, बैनरो…
उत्तराखंड में सौ वर्ष पुराने दो आयुर्वेद कॉलेजों की जल्द ही कायाकल्प होगी। इसमें से एक ऋषिकुल कॉलेज के उच्चीकरण का मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार को भेजने के लिए उत्तराखंड ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। केंद्र सरकार का रुख इस संबंध में बेहद सकारात्मक है। इसी तरह, सौ वर्ष पुराने गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज पर भी सरकार की नजर है। हालांकि अभी इसका विचार बेहद प्राथमिक स्तर पर है। इन स्थितियों के बीच, वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं एक्सपो-2024 का देहरादून में आयोजन उत्तराखंड के पक्ष में माहौल बनाने वाला साबित हो रहा…
हरित कुम्भ अभियान के तहत प्रयागराज कुम्भ मे 45 लाख स्टील की थालियां और कपडे के थैले भेजेगा आरएसएस
लक्सर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता मे प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय सिंह ने बताया के संघ की स्थापना का मतलब ही सेवा परमो धर्म है, अर्थात सेवा ही परम धर्म है।उन्होंने बताया के आरएसएस ने इस बार विजयदशमी पर पंच बिंदु पंच परिवर्तन के नाम से काम शुरू किया है, जिनमे स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, और स्व जागरण है इन पांच बिंदुओ पर संघ परिवार पूरे भारत में अगले एक साल तक काम करेगा। उन्होंने बताया के प्रयागराज में कुंभ होने जा रहा है जिसमे आरएसएस के परिवार प्रबोधन और पर्यावरण ने इस बार…
लक्सर (फ़रमान खान) कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को 5 पॉइंट 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर संदीप पुत्र जयपाल निवासी राज विहार कॉलोनी डेरा थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की को लक्सर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लक्सर कोतवाली…
लक्सर (फ़रमान खान) देहरादून के डोईवाला निवासी लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव सोलानी नदी की ढांग से बरामद कर लिया है।प्रॉपर्टी डीलर बाइक पर सवार होकर अपने काम के चलते खानपुर आया था। लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राम शंकर का शव खानपुर थाना क्षेत्र के जोग्गा वाला गांव के पास सोलानी नदी की ढांग से बरामद किया।राम शंकर लक्सर के खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। जो बीती 8 दिसंम्बर से लापता चल रहे था। जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी खानपुर थाने में दर्ज कराई थी। वहीं खानपुर थाना पुलिस…
लक्सर (फ़रमान खान)उपखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उपखण्ड शिक्षाधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने कहा कि ऊर्जा का संरक्षण ही मानव का सबसे बड़ा उद्देश्य एवं लक्ष्य होना चाहिए। क्योंकि ऊर्जा संरक्षण के द्वारा जहां हम अपने खर्चों में बचत कर सकते हैं वही आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ दिलाने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने सौर ऊर्जा को…
हरियाणा सरकार मे मंत्री रहे अवतार भड़ाना लक्सर मे अपना जन्मदिन मना रहे है, वहीं उनका लक्सर मे जन्मदिन मनाना आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है, इस खबर से क्षेत्र के कांग्रेसियों मे हलचल सी मच गयी है।कई ऐसे पुराने कांग्रेसी भी देखे गए जो मौका देखकर पहले भाजपा मे खिसक लिए थे लेकिन ऐसे कई नाम अभी भी बाकि है जिन्होंने अपनी उम्र का काफ़ी लम्बा समय कांग्रेस मे गुज़ार दिया, जो अभी तक इस आस मे बैठे थे की शायद इस बार कांग्रेस हाई कमान की उन पर मेहरबानी जरूर होंगी। साथ ही…