Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
लक्सर के ओवरब्रिज पर बारिश के बाद हुई फिसलन से एक के बाद एक कई दोपहिया वाहन फिसलते गए। इस दौरान बड़े वाहनों का जाम भी लग गया। लक्सर में देर शाम मौसम में गिरावट होने के कारण हल्की बारिश हुई जिससे रेलवे ओवर ब्रिज पर फिसलन पैदा हो गई, इसी वजह से कई दोपहिया वाहन एक के बाद एक फिसलते नजर आए। कई दोपहिया चालकों को मामूली छोटे भी आई है। समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अमन चौधरी ने बताया के लक्सर शुगर मिल से निकलने वाली मैली के कारण ये फिसलन पैदा हो रही है, लोग मैली की खरीद…
लक्सर (इतेश धीमान) नगरपालिका सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद मोहित वर्मा ने Network 7 से फोन पर हुई बातचीत में बताया के वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री है।लक्सर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद अब वे भी खुलकर मैदान में आ गए है, हालांकि उन्होंने पहले ही अपना आवेदन पार्टी हाईकमान को सौंप दिया था। उन्होंने बताया के वे भाजपा के सच्चे सिपाही है, पार्टी में टिकट मांगने का सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार होता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का ही होता है , इस बार हमारी…
लक्सर (इतेश धीमान) कांग्रेस से वरिष्ठ नेता बालेश्वर सिंह ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया है, उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें लिखा है। “दुर्भाग्य है हरिद्वार में एक भी सीट अनुसूचित जाति की नहीं, भाजपा दलित विरोधी”बालेश्वर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है और लक्सर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर वे चुनाव की तैयारी कर रहे थे और कांग्रेस के टिकट की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे था। अब शासन ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी की है जिसमें लक्सर सीट को अनुसूचित जाति की जगह ओबीसी के…
उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी, प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। शासन द्वारा निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के बाद आरक्षण में अब कोई फेरबदल नहीं होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 27 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक अपना पर्चा खरीद सकेंगे। वहीं 23 जनवरी को मतदान की तिथि ओर 25 जनवरी को मतगणना की तिथि घोषित की गई है।इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई…
लक्सर (इतेश धीमान) नगरपालिका की सीट अब ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है, शासन ने अंतिम लिस्ट जारी कर जानकारी दी है। शासन द्वारा पूर्व में जारी लिस्ट में लक्सर नगरपालिका सीट को sc के लिए आरक्षित कर दिया था। लेकिन कुछ आपत्तियों की सुनवाई और मजबूत तथ्य पेश करने पर इस सीट को विचार करने के बाद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। खबर को सुनते ही जहां एक ओर sc प्रत्याशियों के चेहरे मुरझा से गए है वहीं दूसरी ओर ओबीसी वर्ग के भावी प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे है। एकाएक हुए इस…
लक्सर तहसील के सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में इस बार पहली बार चुनाव होगा।लगभग तीस हजार की आबादी वाले सुल्तानपुर आदमपुर के 12553 वोटर अपना पहला सुल्तान चुनने जा रहे है।ये सीट आरक्षित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस, बसपा के साथ साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के प्रयास में जुटे हुए है। यहां पूर्व विधायक संजय गुप्ता और हाजी तसलीम के साथ वर्तमान विधायक शहजाद की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इन सभी के भावी प्रत्याशी अपने अपने हिसाब से वोटरों का समीकरण बैठाने की जुगत में दिन रात एक किए हुए है। सब के सब…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्तीकरण के किया जाएगा। पौराणिक स्थलों के स्वरूप को…
लक्सर हरिद्वार रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह जी की माता गुजर कौर जी व चार साहबजादों की शहीदी को समर्पित महान शहीद दिहाड़ा मनाया गया, साथ ही पिछले तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति की गई।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।वहीं हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा साहिब शुगर मिल भाई महेंद्र सिंह जी व हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भाई राजेश सिंह जी व चंडीगढ़ से आए भाई बलबीर सिंह जी द्वारा संगत को कीर्तन से निहाल किया गया।इसके अलावा चंडीगढ़ से आए…
प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, दिखेगी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
प्रयागराज महाकुंभ-2025 में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100×400 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी है। इस भूमि पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजेगा, जहां मेलार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड में भी मेलार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का आज गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।ओम प्रकाश चौटाला लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से हरियाणा और राष्ट्रीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। वह 1989 से 2005 के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में चार बार कार्यभार संभाल चुके थे। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने हरियाणा…