Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
सही कहूँ तो ये खुद से खुद की आजमाइश है कुछ करके दिखाने की।(आरती गोयल) नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 पर सामान्य सीट से आरती गोयल पूरे दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। पिछले चुनाव में चंद वोटो से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता आरती गोयल नगर में एक शिक्षण संस्थान चलती है। जिसके साथ साथ अक्सर उन्हें समाजसेवा के कार्यों को करते देखा गया है। कोरोना काल ओर भीषण बाढ़ के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में हरसंभव मदद पहुंचाने का काम किया है।अब नगर में चुनाव की गतिविधियां…
भाजपा युवा मोर्चे के जिला मंत्री लेखराज सिंह वार्ड नंबर 10 पर भाजपा के टिकट के लिए मजबूत दावेदार
भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चे के जिला मंत्री लेखराज सिंह को वार्ड नंबर 10 पर पार्टी टिकट के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लक्सर। नगर निकर चुनाव धीरे धीरे अपनी गति पकड़ रहा है, हर रोज दावेदारी की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, लक्सर नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 की सीट को सामान्य रखा गया है, वहीं भाजपा के टिकट के लिए इस सीट से लगभग चार नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए है, जिनमें सचिन मित्तल और लेखराज सिंह इन दो के नाम पर मंथन होने की बात सामने आ रही है। आपको बता…
नगर निकाय चुनाव की तारीख दिन पर दिन कम होती जा रही है लेकिन अभी तक राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है। अभी तक प्रत्याशियों के नाम उजागर नहीं होने से चुनाव का प्रचार प्रसार भी ढंग से शुरू नहीं हो पाया है। मतदाता भी बड़ी बेसब्री से इनके नाम उजागर होने का इंतज़ार कर रहा है। प्रतिदिन प्रत्याशियों के नामो को लेकर कई प्रकार के कयास लग रहे हैं। लेकिन इन कयासों के ऊपर कब ब्रेक लगेगा यह कहना अभी मुश्किल है।राष्ट्रीय पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ने का…
हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस को मिली सफलता, हनी हत्याकांड में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है हरिद्वार पुलिस, ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे पर हरिद्वार पुलिस की हुई थी सराहना, मीडिया में छाई थी हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस, उधारी व अय्याश का जीवन बना था मृतक की मौत की वजह, दो दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट। बीती 24 दिसंबर को थाना श्यामपुर क्षेत्र के रवासन नदी के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान थाना श्यामपुर पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज बना हुआ था। श्यामपुर पुलिस की दिन रात की मेहनत से शव की पहचान पश्चिमी दिल्ली निवासी अभय शर्मा उर्फ हनी…
लक्सर नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 केशव नगर से बिमलेश देवी भी चुनावी मैदान में है। वे एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। “पहले की है देश की सेवा,अब करेंगे लक्सर की सेवा” इस स्लोगन के साथ विमलेश देवी ने चुनाव की शुरुआत की है। इनके पति रिटायर्ड फौजी रामकुमार तोमर ने बताया के उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है और अब फौज से रिटायरमेंट के बाद वे लक्सर के लोगो की सेवा करना चाहते है। उन्होंने बताया के हमारे वार्ड नंबर 11 में स्ट्रीट लाइट की कमी, जलभराव, गंदगी, टूटूफूटी नालीयां, क्षतिग्रस्त सड़के आदि…
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान बेगमपुल के पास एक खेत में ताश पर रुपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर जुए में दाव पर लगाए गए 7500 रुपए और ताश पत्ती बरामद की है।लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के निर्देशन में कोतवाली लक्सर सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र मे होने वाली आपराधिक वारदातों पर निगरानी रखने के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला के निर्देशन एवं उपनिरीक्षक लोकपाल परमार के सुपरविजन में…
लक्सर के होली क्रॉस चर्च में क्रिसमस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और केक बांटा गया। फादर थार्सिस ने बताया के आज ही के दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था , क्रिसमस के दिन को सब लोग बड़े दिन के रूप में भी मनाते है। उन्होंने बताया के प्रभु इसा मसीह ने इस पूरे विश्व को आनन्द, शांति और प्रेम का संदेश दिया था। उन्होंने बताया के आज बड़ी ही खुशी और हर्षौल्लास का दिन है, हम सब लक्सर शिवपुरी स्थित होलीक्रॉस चर्च में क्रिसमस का…
लक्सर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है, आगामी 23 जनवरी को मतदान होगा। तिथि की घोषणा होते ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसके चलते लक्सर नगर में प्रशासन हरकत में आ गया है स्थानीय प्रशासन ने यूनीपोल पर लगे राजनीतिक होल्डिंग्स, ओर बैनरों को उतारना शुरू कर दिया है।नगर पालिका प्रशासन ने बताया के नगर के शिव चौक, हरिद्वार रोड, बालावाली तिराहा, आदि सभी नगरीय क्षेत्रों से सभी प्रकार के राजनीतिक बैनर, होल्डिंग्स, आदि को उतार कर कब्जे में लिया जा रहा है।
भाजपा के अजय वर्मा का जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष, जनता के नाम संदेश है या खुद चुनाव लड़ने का संकेत??
भाजपा के अजय वर्मा ने मंगलवार की सुबह अपने सोशल प्लेटफार्म पर एक पोस्ट कर लक्सर की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय वर्मा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है “लक्सर क्षेत्र की जागरूक जनता जरा ध्यान दें,, एक सप्ताह पर जब लक्सर सीट sc घोषित हो गई थी, तो उससे पहले प्रतिदिन लक्सर की जनता का दिन-रात हाल-चाल पूछने वाले ओबीसी व जनरल के नेता, नमस्ते करने वाले कहां अंतर ध्यान हो गए थे? अब दोबारा ओबीसी सीट आने पर वे पुन प्रकट होकर नतमस्तक है और अचानक sc…
लक्सर नगरपालिका सीट पर हुई फेरबदल के बाद अब ओबीसी वर्ग के लोगों में फिर से एक नया जोश भर आया है, भाजपा के शिवम कश्यप ने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दावेदारी पेश की है, हालांकि उन्होंने भी पार्टी के बड़े नेताओं को अपना आवेदन पहले ही सौंप रखा था। शिवम कश्यप ने बताया के वे ओबीसी वर्ग से आते है, भाजपा में काफी समय से सक्रिय है और वर्तमान में भाजपा के सोशल मीडिया सेल में सहप्रभारी है। उन्होंने बताया के वे कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहे है। अब…