Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: network7ukup
लक्सर। श्री गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समिति द्वारा चौथी बार महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस नगर कीर्तन की शुरुआत खानपुर के तुगलपुर खालसा गुरुद्वारे से की गई।इस दौरान खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी तुगलपुर खालसा स्थित गुरुद्वारे पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए और पंज प्यारो को सिरोपा पहना कर महान नगर कीर्तन की पालकी को प्रस्थान कराया। नगर कीर्तन की शुरुआत खानपुर के तुगलपुर खालसा गुरुद्वारे से की गई, जिसके बाद यह कीर्तन खानपुर, प्रहलादपुर, लक्सर, एथल , दीनारपुर, सराय, ज्वालापुर होते हुए देर शाम गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार सेक्टर 2 हरिद्वार पहुंचा।…
चुनाव के मद्देनजर पार्टियों में उठापटक का दौर चल पड़ा है, इसी के चलते कांग्रेस के लक्सर के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश वर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।अपनी फेसबुक के माध्यम से कांग्रेस के दायित्व से त्यागपत्र देने की बात लिखी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को युवानेतृत्व का कत्लखाना करार दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लक्सर नगरपालिका के 11 वार्ड के सभासदों के नाम पर मुहर लगा दी है। जिसकी देहरादून मुख्यालय से सूची जारी की गई है।
लक्सर सीट पर कांग्रेस से जगदेव सिंह (जग्गी) पर जताया भरोसा, समर्थकों में खुशी की लहर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशियों की एक सूची जारी की गई है, जिसमें लक्सर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए जगदेव सिंह (जग्गी) को पार्टी ने टिकट दिया है। इस खबर को सुनते हो जग्गी समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जगदेव सिंह (जग्गी) ने बताया के उन्होंने कांग्रेस पार्टी में पूरा जीवन लगा दिया, एक बार फिर पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है तो पार्टी के विश्वास को कायम रखा जायेगा, निश्चित ही हम सब मिलकर लक्सर की…
लक्सर के नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने बताया के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम से एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस सूची में सुल्तानपुर, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा आदि के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दर्शाया गया है। ये सूची पूरी तरह से फेक है, किसी असामाजिक तत्व द्वारा इस एडिटेड सूची को वायरल किया गया है। पार्टी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएगी।उन्होंने बताया के कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने जा रही है।
बगावत: बीजेपी नेता शिवम कश्यप व मोहित वर्मा समर्थकों सहित भाजपा छोड़ बसपा में हुए शामिल
लक्सर नगरपालिका सीट के अध्यक्ष पद के टिकट की घोषणा के बाद कार्यकर्ता हुए नाराज, नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पर टिकट बंटवारे को लेकर मनमानी करने का लगाया आरोप, इस मामले में पार्टी के बड़े नेताओं ने भी नहीं किया कोई हस्तक्षेप, आगामी चुनाव में भाजपा को लक्सर में हो सकता है बड़ा नुकसान, हरिद्वार स्थित बसपा कार्यालय में बीजेपी के दो नेताओ ने अपने समर्थकों सहित बीजेपी छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। लक्सर में बीजेपी पार्टी को नगर पालिका परिषद चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है, जिसमें बीजेपी के सोशल मीडिया के सहप्रभारी शिवम…
देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें लक्सर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र चौधरी के नाम पर मुहर लगी है, भाजपा के द्वारा प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के बाद स्थानीय लोगो की निगाह अब कांग्रेस के टिकट पर है। हालांकि कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है लेकिन उस सूची में लक्सर के प्रत्याशी का नाम नहीं है, कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची दिल्ली मुख्यालय भेज दी है, वहां से अप्रूवल के बाद उम्मीद है के देर शाम तक नाम का ऐलान हो जाएगा। इस नाम…
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें अभी सिर्फ 39 नगरपालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।
नगर पालिका भाजपा के टिकट पर में महेंद्र धीमान के नाम की चर्चा जोरो पर,समर्थकों में खुशी की लहर।
नगरपालिका के चुनाव की चर्चा जोरो पर है, वहीं भाजपा में महेंद्र धीमान ने नाम की चर्चा जोरो पर है, महेंद्र धीमान का नाम पार्टी में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है। इस खबर से महेंद्र धीमान के समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का कहना है के पार्टी जिसको भी टिकट देगी सभी लोग पार्टी के साथ है पार्टी का निर्णय सभी की मान्य होगा। महेंद्र धीमान ने कहा पार्टी का जो भी निर्णय होगा उन्हें मंजूर होगा।यदि भाजपा उन पर विश्वास जताएगी तो वे भी पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।…
लक्सर नगरपालिका का इस बार का चुनाव बहुत ही दिलचस होने वाला है। हालांकि अभी तक राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है। वैसे तो लक्सर में कांग्रेस के आधा दर्जन लोग अपने आप को पुराना कांग्रेसी होने का हवाला देकर टिकट की मांग कर रहे है। लेकिन कांग्रेस में अब सिर्फ जगदेव सिंह (जग्गी) और संजीव कुमार (नीटू) इन दो लोगों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। अगर देखा जाए तो जगदेव सिंह को वरिष्ठ कांग्रेसी होने के साथ साथ यहां का पूर्व चेयरमैन होने का लाभ मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर…