Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»Blog»पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची युवक की जान
Blog

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची युवक की जान

network7ukupBy network7ukupSeptember 6, 20251 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पारिवारिक स्थिति व घर वालों की डांट के कारण डिप्रेशन में था युवक,

छत की टीन को फाड़कर पुलिस टीम पहुंची घर के अंदर,

पुलिस द्वारा युवक को चौकी में लाकर की गई काउंसलिंग ताक़ि भविष्य में ना उठाया ऐसा क़दम,

हरिद्वार। बीती 05.09.2025 को देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम के 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चंडी घाट बस्ती में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही चौकी चंडी घाट पर नियुक्त थाना श्यामपुर के कान्स० विनीत एवं कान्स० तेजेन्द्र तत्काल मौके पर पहुंचे। एक पुलिस कर्मी द्वारा युवक को अपनी बातों में लगाकर ध्यान डायवर्ट किया, दूसरे के द्वारा बंद कमरे की छत की टीन उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पंखे पर लटके युवक को समय रहते नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।

युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी पुरी नगर, चंडी घाट बस्ती थाना श्यामपुर है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक घरवालों की डांट से नाराज होकर कमरे में बंद हो गया था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।

युवक की घर की स्थिति बेहद ही दयनीय है युवक की एक बहन मानसिक रूप से विकलांग है। दूसरी बहन दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है। युवक की माँ थर्ड स्टेज ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। पिता श्मशान घाट के पास दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

उक्त युवक ने 12वीं पास की है तथा वर्तमान में बेरोजगार है एवं परिवार का इकलौता बेटा है।

परिजनों द्वारा बताया कि युवक काफी समय से गुमसुम सा रहता था और डिप्रेशन की स्थिति में अक्सर जीवन समाप्त करने की बाते किया करता था। लेकिन हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई।

वर्तमान में युवक को चौकी चंडी घाट लाकर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके और वह दोबारा कभी ऐसा कदम न उठाए। साथ ही परिजनों को कहा गया है कि उस युवक को डांटना नहीं है तथा उससे सकारात्मक बातचीत करते रहेंl

परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस के त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही हैl

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
Blog 0 Views

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

लक्सर क्षेत्र में युवक सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।हरिद्वार पुलिस…

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिरों में टेका माथा

February 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

दोस्त ही निकला कातिल, सन्नी हत्याकांड का हुआ खुलासा।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने मखियाली कलां में रविदास जयंती शोभायात्रा का किया शुभारंभ

February 2, 2026

17 घंटे में 41 गांवों के रविदास मंदिरों के दर्शन कर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड।

February 2, 2026

सोनिया शर्मा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिरों में टेका माथा

February 1, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version