Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की

June 4, 2026

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार»लक्सर»भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की
लक्सर

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की

network7ukupBy network7ukupJune 4, 20260 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लक्सर क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा है।
मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कुशलपाल सैनी ने बताया कि लक्सर-हरिद्वार रेलखंड पर स्थित बहादुरपुर रेलवे फाटक क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। फाटक पर दिनभर कई बार रेल यातायात के कारण आवागमन बाधित रहता है, जिससे लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण सड़क पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका असर विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों तक पर पड़ता है। कई बार आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए बहादुरपुर रेलवे फाटक पर शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे न केवल जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
लक्सर 0 Views

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की

लक्सर क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी…

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशलपाल सैनी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बहादुरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की

June 4, 2026

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने पीसीएस अधिकारी बनने पर अभिषेक अग्रवाल को दी बधाई

June 3, 2026

महाराजा भगीरथ जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण हर हाल में होगा, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ — उमेश कुमार

June 3, 2026

महाराजा भागीरथ की मूर्ति के सौंदर्यीकरण को लेकर बुलाई बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, बोर्ड बैठक स्थगित,भड़के विधायक उमेश कुमार।

June 3, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version