Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा पहुंची जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया रिसीव

May 22, 2026

लक्सर क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

May 22, 2026

लक्सर विकास समिति द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार»लक्सर»लक्सर क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
लक्सर

लक्सर क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

network7ukupBy network7ukupMay 22, 20260 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। गांव दाबकी कलां के दिग्विजय सिंह एवं गांव भारूवाला के प्रदीप कुमार का चयन भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 1 से 5 जून 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित होने वाली सेकंड एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो-बॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस संबंध में वर्ल्ड पैरा थ्रो-बॉल के प्रेसिडेंट डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेम कुमार एवं जॉइंट सेक्रेटरी त्सेरिंग चौकी द्वारा पत्र जारी कर दोनों खिलाड़ियों को चयन की सूचना दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय पैरा थ्रो-बॉल प्रतियोगिता तथा फरवरी 2026 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल मैच सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।

पूर्व राज्य मंत्री दर्जा ठाकुर संजय सिंह एवं रोटरी क्लब रुड़की मिड टाउन 3080 के गवर्नर रवि प्रकाश के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को सह-प्रायोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया है।

अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से अपील की है कि राज्य में सामान्य खिलाड़ियों की तर्ज पर पैरा खिलाड़ियों के लिए भी अलग खेल नीति बनाई जाए, ताकि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें।

स्थानीय क्षेत्र में दोनों खिलाड़ियों के चयन से खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

लक्सर विकास समिति द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

May 19, 2026

महाराजा भागीरथ के सम्मान की जीत : रविंद्र सिंह आनंद के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, प्रतिमा से सटा शौचालय तोड़ा गया

May 15, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
देहरादून 0 Views

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा पहुंची जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया रिसीव

देवभूमि उत्तराखंड में बॉलीवुड से जुड़ी एक खास हलचल देखने को मिली, जब बॉलीवुड सुपरस्टार…

लक्सर क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

May 22, 2026

लक्सर विकास समिति द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

May 19, 2026

महाराजा भागीरथ के सम्मान की जीत : रविंद्र सिंह आनंद के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, प्रतिमा से सटा शौचालय तोड़ा गया

May 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा पहुंची जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया रिसीव

May 22, 2026

लक्सर क्षेत्र की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

May 22, 2026

लक्सर विकास समिति द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

May 19, 2026

महाराजा भागीरथ के सम्मान की जीत : रविंद्र सिंह आनंद के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, प्रतिमा से सटा शौचालय तोड़ा गया

May 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version