Close Menu
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Network7UkUp
SUBSCRIBE
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुड़की
    • लक्सर
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • समाजसेवा
  • आस्था
  • वायरल वीडियो
Network7UkUp
Home»Blog»किसान नेता राकेश टिकैत से मिले पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, किसानों की बदहाली पर हुई चर्चा
Blog

किसान नेता राकेश टिकैत से मिले पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, किसानों की बदहाली पर हुई चर्चा

network7ukupBy network7ukupDecember 19, 20250 Views
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

किसान नेता राकेश टिकैत से मिले पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद
, किसानों की बदहाली पर हुई गंभीर चर्चा
गन्ना किसानों का भुगतान एक सप्ताह में हो: रविंद्र सिंह आनंद

लक्सर। उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने किसान नेता राकेश टिकैत से उनके मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों की वर्तमान स्थिति, उनकी जमीनी समस्याओं और कृषि नीतियों को लेकर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान रविंद्र सिंह आनंद ने उत्तराखंड के किसानों की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य का किसान लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है और दिन-प्रतिदिन कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिसे एक सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को तत्काल राहत मिल सके।

रविंद्र आनंद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर न तो किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल पा रहा है और न ही बढ़ती कृषि लागत का कोई मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक और सिंचाई की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन समर्थन मूल्य और सरकारी सहायता में कोई वास्तविक वृद्धि नहीं की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के किसानों की समस्याएं अलग-अलग हैं, इसके बावजूद सरकार की नीतियां सभी के लिए एक जैसी हैं, जिससे किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राज्य में कृषि से लोगों का मोहभंग होगा, जो भविष्य के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने भी उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को संगठित रूप से उठाने की आवश्यकता है ताकि सरकार पर दबाव बनाकर नीतिगत बदलाव कराए जा सकें।

भेंट के दौरान किसानों के हितों की रक्षा, कर्ज मुक्ति, फसल का उचित मूल्य, कृषि नीति में सुधार और किसान-केंद्रित निर्णयों को लेकर आगे संयुक्त प्रयास करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
network7ukup

इन्हे भी पढ़े

खानपुर में बनेगा पॉलीटेक्निक और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा जल्द होगी शुरू – उमेश कुमार विधायक

March 11, 2026

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी फैजान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

March 2, 2026

विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है – शहजाद विधायक

February 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Don't Miss
हरिद्वार 5 Views

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधिकारी अमित कुमार चंद पर लक्सर विधायक…

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लक्सर विधायक की छवि धूमिल करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुँचा

May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

May 10, 2026

बुजुर्गों का सहारा बने सचिन अग्रवाल, छड़ी वितरण से जीता दिल

May 3, 2026

आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत संगठन ने शहजाद विधायक का आभार व्यक्त किया।

May 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
हमारे बारे में:-

www.network7ukup.in   उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: iteshdhimanetv@gmail.com

Contact: +91 9719408265

© 2026 network7ukup.in. All rights reserved.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Go to mobile version