लक्सर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के पक्ष में रोड शो किया।
आपको बता दे मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर हरिद्वार रोड स्थित नंद वाटिका पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी का रोड शो हरिद्वार रोड नंद वाटिका से ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन से शुरू होकर में मेन बाजार होते हुए आर्य समाज रोड पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्सर की जनता से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को भारी मतों से जीताने की अपील की है। नगर वासियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और गुलाब के फूलों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जहां भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। रोड शो के दौरान लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद,भाजपा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि,जितेंद्र चौधरी, निपेंद्र चौधरी, अतुल गुप्ता, जसवीर सिंह, गौरव बिंदल, मनीष प्रधान, किरात सिंह , सुरेश धीमान, विकास चौधरी, अमित धीमान, राजेश गुप्ता, आदि सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा काफी लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा लक्सर की जनता से की गई अपील।