लक्सर। नगर निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार अब अंतिम चरण में है, भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह की चुनावी सभा नगर के सिमली में आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करने हुए वरिष्ठ भाजपा नेता निपेंद्र सिंह ने कहा लक्सर भाजपा का गढ़ है, इस क्षेत्र से हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिलते है ,चाहे विधानसभा का चुनाव हो, एमपी का हो, या नगरपालिका का चुनाव हो यहां के लोगों की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी ही है।
उन्होंने कहा नगर में हमे हर वर्ग के लोगों का भरपूर प्यार ओर सहयोग मिल रहा है निश्चित ही यहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।
उन्होंने कहा भाजपा में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता यहां हर वर्ग के लोगों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा लक्सर में पूर्व में हमारी पार्टी के अध्यक्ष रहे है जिनके कार्यकाल में पात्र लोगों को आवास, शौचालय, चिकित्सा सुविधा आदि कई प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा अब फिर यहां नगरपालिका में भाजपा को अस्तित्व में आने के बाद पूरे क्षेत्र में हर संभव चहुमुखी विकास कराया जाएगा।
उन्होंने नगर की जनता से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के साथ पार्टी के सभी सभासद पद के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील की है।